Kirjailija
Pradeep Pandit
Kirjat ja teokset yhdessä paikassa: 6 kirjaa, julkaisuja vuosilta 2021–2025, suosituimpiin kuuluu Ek Bharat Shreshtha Bharat (?? ???? ??????? ????). Vertaile teosten hintoja ja tarkista saatavuus suomalaisista kirjakaupoista.
6 kirjaa
Kirjojen julkaisuvuodet: 2021–2025.
Ek Bharat Shresth Bharat in Marathi (?? ???? ??????? ????)
Pradeep Pandit
DIAMOND BOOKS
2024
pokkari
लब खुले, बाँहें फैलीं, खामोशी को तोड़ते शब्द और अहर्निश नदी की तरह बहते विचार एवं उनके समुच्चय का नाम है 'समर गाथा'।यह सिर्फ एक विचार पर कदमताल करते स्वरों का कलरव नहीं, बल्कि अलग-अलग समय में उपजे विचारों का संकलन है। यह ताली-बजाऊ संस्कृति के विरुद्ध सघन और विवेक उद्वेलन का आवश्यक जनमार्ग है। यह सिर्फ विभिन्न दिनों में लिखे गए पत्रकारीय आग्रह भर नहीं है, इसमें सच और अनुभव को व्यक्त करने का जरूरी सामर्थ्य भी है। इसमें गहराई और संश्लिष्टता है, बोधगम्यता है।यह वह केंद्रीभूत धारणा है, जिसने 'समर गाथा' को पुस्तकाकार लेने में मेरी मदद की। मुरली, घर-आँगन, वन-उपवन, मन-तन की नहीं, जीवन की अहर्निश गूँज का नाम है 'समर गाथा'। आप भिज्ञ हैं कि प्राण का रूपांतर भाषा है, इसमें प्रवाह है, स्पर्श है। प्रवाह है, इसलिए गति है, स्पर्श है, इसीलिए संवाद भी है। मैंने जब-जब इन आलेखों को पढ़ा, इसमें तैरता रहा। मुझे लगा कि इसमें सामयिक दृष्टिबोध है, कहन है, कहन में जरूरी घनत्व है, फिर भी बहाव है; जैसे सभी नदियाँ सरस्वती हैं और सभी पहाड़ पुण्य।यह पुस्तक आपको अपने दृष्टिकोण का विकास करने में मदद करेगी। कृपा करेंगे कि इसके पात्रों को हिंदू-मुसलमान के चश्मे से नहीं, क्रांतिकारी के रूप में देखेंगे तो समय और समाज को समझने में मदद मिलेगी। -डॉ. पियूष जैन राष्ट्रीय सचिव, पैफी
हिन्दी और अंग्रेजी पत्रकारिता में 35 वर्ष का अनुभव-जनसत्ता, संडे मेल, दैनिक भास्कर, स्वदेश, ग्वालियर और दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय पत्रिका शुक्रवार के संपादक। सैकड़ों रेडियो नाटक, दर्जनों टेलीफिल्म, उपन्यास 'प्रतिप्रश्न', हिन्दी अकादमी दिल्ली से सन् 1988-89 में साहित्यिक कृति पुरस्कार से सम्मानित। भारतीय ज्ञानपीठ की अनेक पुस्तकें संम्पादित। रवीन्द्र नाथ टैगोर और स्टीफन स्पेण्डर के अनुवाद। पुस्तकेंकरीब एक दर्जन, जीवनी-राम कृष्ण परमहंस, अब्राहिम लिंकन, शीघ्र प्रकाश्य-इण्डिया आफ्टर इंडिपेंडेंस।